Uttarakhand- त्योहारी सीजन में बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की हो रही थी साजिश…… दो आतंकी गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार में गजवा- ए- हिंद के दो आतंकी घूम रहे थे। बता दें कि एसटीएफ की मदद से उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश एटीएस ने दो आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यह आतंकी त्योहारी सीजन में किसी बड़ी साजिश की फिराक में घूम रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश की एटीएस किसी गुप्त स्थान पर आतंकवादियों को पूछताछ करने के लिए लेकर गई है। हरिद्वार में आतंकवादियों की गिरफ्तारी की पुष्टि उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार द्वारा की गई है।उनके द्वारा बताया गया कि हरिद्वार में छापा मारने के लिए तथा आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के लिए उत्तराखंड की एसटीएफ द्वारा उत्तर प्रदेश की एटीएस को पूरा सहयोग दिया गया।

Advertisements

इन आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के बाद उत्तराखंड पुलिस भी हाई अलर्ट मोड पर आ गई है। यूपी एटीएस द्वारा पिछले 3 दिनों में आतंकी संगठन अलकायदा और उसके सहयोगी बांग्लादेशी संगठन जमात- उल- मुजाहिद्दीन बांग्लादेश के आठ आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। एटीएस द्वारा इन आतंकियों को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों संगठन गजवा- ए- हिंद के उद्देश्य को पूरा करने के लिए अपना नेटवर्क विस्तार कर रहे हैं। पुलिस ने हरिद्वार के नगल इमरती निवासी मुदस्सिर और बांग्लादेशी नागरिक अली नूर को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। यह दोनों इस त्योहारी सीजन में कुछ आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थे।

Recent Posts