
उत्तराखंड राज्य में मानसून सीजन के दौरान तेज बारिश के चलते केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर शाम 5:00 बजे से सुबह सूर्योदय तक यात्रा करने पर रोक लगा दी गई है। बारिश से रुद्रप्रयाग- गौरीकुंड हाईवे, गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहे हैं जिससे पत्थर गिर रहे हैं और जान माल का खतरा भी बना हुआ है। इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कुछ निर्णय लिए गए हैं।
बीते रविवार को तीन यात्रियों की मौत के बाद प्रशासन द्वारा निर्णय लिए गए हैं कि शाम 5:00 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक पैदल मार्ग पर यात्रा पूरी तरह से रोक दी जाएगी। तेज बारिश के दिन भी यात्रा नहीं होगी यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है और संवेदनशील स्थानों पर जवान भी तैनात किए गए हैं। केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वह पहले मौसम की जानकारी ली और उसके बाद ही यात्रा शुरू करें और संवेदनशील स्थानों पर रात के समय यात्रा न करें। शाम 5:00 बजे से सुबह सूर्योदय तक केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्रा पूरी तरह से रोक दी गई है और श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

