Uttarakhand- कुमाऊं में इस दिन से बदलेगा मौसम…… बारिश के आसार

उत्तराखंड राज्य में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। बता दें कि पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में काफी राहत है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड काफी बढ़ने लगी है मगर आने वाले दिनों में मौसम में इससे भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जी हां आगामी 4 नवंबर 2022 के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसलिए मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पंजाब, हरियाणा के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण होगा इसी वजह से उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर, पंजाब हरियाणा, दिल्ली में 7 से 9 नवंबर के बीच आसमान में बादल छाने और बौछार पड़ने की संभावना है। इस मामले में जानकारी देते हुए जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह द्वारा कहा गया है कि कुमाऊं समेत उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों में 8 नवंबर 2022 को वर्षा के आसार है इसके अलावा हिमपात भी देखने को मिल सकता है। मौसम में आने वाले बदलाव के साथ-साथ तापमान पर भी इसका असर पढ़ने वाला है तथा 8 से 10 नवंबर के बीच तापमान में दो से 3 डिग्री गिरावट के आसार हैं।