
बीते 5 दिनों से फूलों की घाटी के रेंज के जंगल जल रहे हैं नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के फूलों की घाटी रेंज में पुलना भ्यूंडार के सामने वाली पहाड़ी पर बीते 9 जनवरी को आग लगी जिसके बाद लगातार जंगल जल रहे हैं बारिश बर्फबारी या फिर हेली मदद के जरिए ही इस आग को काबू किया जा सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन प्रशासन भी क्षेत्र की स्थिति पर सेटेलाइट से नजर रख रहे हैं और आग पर काबू पाने के लिए बीते मंगलवार को हेलीकॉप्टर से रेकी की गई साथ ही ऊपर से पानी छिड़काव की संभावना भी तलाश की गई। वन विभाग द्वारा कई प्रयास किए गए लेकिन कठिन चट्टानी क्षेत्र होने के चलते वह आग बुझाने के लिए वहां नहीं पहुंच पा रहे हैं ऐसे में अब आसमानी मदद से ही आग पर काबू पाया जा सकता है। आग 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई के क्षेत्र में लगी है जो कि काफी दुर्गम क्षेत्र है और यहां पहुंचना मुश्किल है तथा पाला और धुंध भी एक चुनौती हैं ऐसे में बारिश या फिर हेलीकॉप्टर से पानी छिड़काव के चलते ही आग पर काबू पाया जा सकता है।

