Uttarakhand- राज्य में बढ़ने लगा तापमान…… जानिए अगले एक हफ्ते में गर्मी में कितना हो सकता है इजाफा

उत्तराखंड राज्य में पिछले कई दिनों से बारिश ना होने के कारण मौसम साफ है तथा धूप खिलने से अब गर्मी में भी इजाफा होने लग गया है। मार्च की शुरुआत से ही राज्य में चटक धूप खिल रही है और मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। हालांकि पहाड़ी जिलों में सुबह शाम ठंड हो रही है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि राज्य में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा तथा तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। उत्तराखंड राज्य में तापमान में ना सिर्फ मैदानी बल्कि पहाड़ी इलाकों में भी 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है और बीते शुक्रवार को अब तक का सबसे अधिक तापमान देहरादून में दर्ज किया गया है देहरादून में बीते शुक्रवार को 30.5 डिग्री सेल्सियस तापमान था सबसे कम तापमान रानीचौरी में 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। तथा आने वाले 1 हफ्ते में इस तापमान में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि राज्य में अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है कि 1 हफ्ते तक बारिश होगी। और बारिश ना होने के कारण राज्य में धूप खिलेगी जिस कारण तापमान में बढ़ोतरी होगी।