दुखद:-ऋषिकेश में हुआ हादसा….. मजदूर की मौत, पढ़ें पूरी खबर

ऋषिकेश। आज दिनांक 12 मार्च 2022 को शनिवार के दिन ऋषिकेश के भरत विहार क्षेत्र में दो मंजिला मकान से लेंटर खोलने के दौरान एक मजदूर नीचे गिर गया जिसकी मौत हो गई। दरअसल ऋषिकेश के भरत विहार क्षेत्र में एक नए मकान का निर्माण चल रहा है तथा यहां पर जिस ठेकेदार ने ठेका लिया है उसके मजदूरों ने लेंटर खोलना शुरू किया और जब मजदूर मकान के दो मंजिलें में शटरिंग को खोलने के लिए गए तब एक मजदूर नीचे जमीन पर आ गिरा। जिसके बाद ठेकेदार उसे एम्स ऋषिकेश हॉस्पिटल ले गया लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की पहचान 35 वर्षीय मुकेश निवासी काले की ढाल हरिद्वार रोड ऋषिकेश के रूप में की गई है जिसका अभी अस्पताल में पोस्टमार्टम चल रहा है तथा पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर का कहना है कि उसका शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Advertisements

Recent Posts