Uttarakhand- अतिथियों के स्वागत के लिए तैयार है राज्य की पहली रामसर साइट….. पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने रिजॉर्ट सेंटर का किया निरीक्षण

उत्तराखंड राज्य में वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान आने वाले मेहमानों के स्वागत की तैयारी काफी जोरों-शोरों से चल रही है। बता दे कि देश के पहले कंजर्वेशन रिजर्व एवं उत्तराखंड की पहली रामसर साइट आसन वेटलैंड में जीएमवीएन का रिजॉर्ट व बोटिंग केंद्र मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार हैं और सम्मेलन के बाद मेहमान प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठाने तथा बर्ड वाचिंग व बोटिंग के लिए जीएमवीएन के आसन रिजॉर्ट सेंटर व बोटिंग केंद्र पहुंचेंगे।

अतिथियों के स्वागत सत्कार में कोई कमी ना रहे इसके लिए पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने रिजॉर्ट का निरीक्षण भी कर लिया है। बता दे कि निवेशक सम्मेलन के बाद अतिथियों को उत्तराखंड की पहली रामसर साइट आसन वेटलैंड की सैर कराने की योजना बनाई गई है और यह देश का पहला कंजर्वेशन रिजर्व यानी की संरक्षित अभयारण्य है। इन दिनों वेटलैंड की झील में हजारों की संख्या में विदेशी परिंदे आए हुए हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र के पक्षी भी यहां प्रवास पर हैं। प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण झील में विदेशी परिंदों को देखना व पैडल बोर्ड का आनंद लेना बेहद रोमांचक होता है जिसका आनंद सम्मेलन में आने वाले मेहमान भी उठा पाएंगे।