
केंद्रीय बजट 2026- 27 से उत्तराखंड में टूरिज्म और मेडिकल टूरिज्म को फायदा मिलेगा। प्रदेश सरकार ने केंद्र के समक्ष राज्य की विशेष भौगोलिक परिस्थितियों और पारिस्थितिक संवेदनशीलता तथा राष्ट्र को प्रदान की जा रही महत्वपूर्ण इकोसिस्टम सेवाओं को ध्यान में रखते हुए मांग रखी थी। केंद्रीय बजट में टूरिज्म को लेकर प्रावधान किए गए हैं राज्य में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पांच क्षेत्रीय मेडिकल हब बनाए जाएंगे जिसमें निजी क्षेत्र की सहभागिता रहेगी और हेल्थ केयर कॉम्पलेक्स बनेंगे इसमें आयुष केंद्र भी होंगे तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी इसे बढ़ेंगे। संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नौवा बजट पेश किया और केंद्रीय बजट से उत्तराखंड को टूरिज्म तथा मेडिकल टूरिज्म का फायदा मिलेगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के साथ ही पूर्वी घाट की अराकू घाटी और पश्चिमी घाट में इकोलॉजिकली सस्टेनेबल माउंटेन ट्रेल्स विकसित किए जाएंगे।

