
उत्तराखंड राज्य में स्थित प्रसिद्ध बद्री विशाल धाम के कपाट आज बंद हो गए हैं। आज 25 नवंबर को दोपहर 2:56 में शीतकाल के लिए बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए गए हैं इस दौरान काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पर मौजूद रहे और पूरा धाम बद्री विशाल के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की मौजूदगी में रावल अमरनाथ नंबूदरी ने पारंपरिक रस्में निभाई और मंदिर के कपाट औपचारिक रूप से बंद किए गए। इस दौरान मंदिर को 12 कुंतल फूलों से सजाया गया था और उद्धव तथा कुबेर की मूर्तियों को गर्भ ग्रह से बाहर व देवी लक्ष्मी को अंदर विराजमान किया गया। इस दौरान भगवान बद्री विशाल को घृतकंबल भी ओढ़ाया गया और काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु यहां पर उपस्थित रहे।

