Uttarakhand:- राज्य में नजदीक आते मानसून के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा…. हॉट स्पॉट की श्रेणी में रखे गए यह क्षेत्र

उत्तराखंड राज्य में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है मगर नजदीक आते मानसून के साथ-साथ अब डेंगू का खतरा भी बढ़ने लगा है। राज्य के देहरादून में 34 इलाके ऐसे हैं जहां पर डेंगू का सबसे अधिक खतरा है यहां पर नगर निगम के माध्यम से फागिंग कराई जा रही है और करीब 250 आशा कार्यकर्ताओं को भी ट्रेनिंग दी गई है तथा आगामी सोमवार से शहर की निगरानी का काम शुरू कर दिया जाएगा। सबसे अधिक डेंगू देहरादून में फैलता है। मानसून की आहट के साथ ही देहरादून में डेंगू की आहट भी लोगों को सुनाई दे रही है और डेंगू की रोकथाम के लिए अफसरो को जिम्मेदारी दी गई है तथा उनकी जवाबदेही भी तय की गई है।

दून में स्वास्थ्य विभाग में 34 इलाकों को हॉटस्पॉट की श्रेणी में रखा है। नगर निगम द्वारा फागिंग कराई जा रही है और विशेष फोकस इन क्षेत्रों की ओर किया जा रहा है। देहरादून में जिला स्तरीय अफसर हर वार्ड में होगा तथा यहां पर डीएम सोनिका व सीएमओ डॉक्टर संजय जैन के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की टीम विशेष अभियान शुरू करेंगी।