Uttarakhand- शक के कारण गला घोटकर की पत्नी की हत्या……. सुबह थाने जाकर किया सरेंडर

हरिद्वार। जिले के लक्सर क्षेत्र में बीते शनिवार की रात को पति ने शक के कारण अपनी पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी और फिर सुबह थाने पहुंचकर सरेंडर भी कर दिया। दरअसल मामला यह है कि खानपुर थाना क्षेत्र के डुमनपुरी गांव निवासी बबलू की शादी कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी सुशीला से हुई थी और उनकी शादी काफी अच्छी भी चल रही थी मगर बीते कुछ सालों से उन दोनों के बीच काफी झगड़े हो रहे थे इस मामले में पति हमेशा पत्नी के चरित्र पर शक करता था जिसके चलते दोनों आए दिन झगड़ते रहते थे। बीते शनिवार की रात भी दोनों में खूब अनबन हुई जिसके बाद रात को सो रही पत्नी का पति ने गला घोट दिया और उसकी मौत हो गई जिसके बाद सुबह होते ही पति खुद खानपुर थाने में पहुंच गया और वहां पर उसने पत्नी की हत्या की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और मामले में आगे की कार्यवाही की। घटना के बाद मृतका के भाई सुशील द्वारा बबलू के खिलाफ तहरीर दी गई है और पुलिस ने उस पर मुकदमा भी दर्ज कर दिया है तथा पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।

Advertisements

Recent Posts