Uttarakhand:- राज्य में सरकार ने पीआरडी जवानों के वेतन में किया इतने रुपए का इजाफा…… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में सरकार द्वारा पीआरडी जवानों के वेतन में बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि पीआरडी जवान युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के माध्यम से राज्य के अनेक विभागों में तैनात किए गए हैं जवानों के आश्रितों को मृतक कोटे से नौकरी की सौगात के बाद अब सरकार ने जवानों का वेतन बढ़ाने का निर्णय लिया है। सरकार द्वारा पीआरडी के 9400 स्वयंसेवकों को बड़ी सौगात है।

Advertisements

बताने कि उनका मानदेय ₹80 प्रतिदिन के हिसाब से बढ़ा दिया गया है और अब उन्हें 570 रुपए के स्थान पर हर दिन 650 रुपए का मानदेय दिया जाएगा। विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा द्वारा इस मामले में आदेश जारी कर दिए गए हैं और मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि पीआरडी जवानों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है तथा अब उनका मानदेय भी बढ़ा दिया गया है। पिछले कई समय से पीआरडी जवान मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे और अब जाकर उनके मानदेय में बढ़ोतरी की। गई है।