
उत्तराखंड राज्य में जनता पहले से ही पेट्रोल डीजल फल सब्जियों तथा दूध की महंगाई की मार झेल रही है। मगर अब मंगलवार को हुई परिवहन विभाग की बैठक में रोडवेज किराए में बढ़ोतरी को लेकर भी सहमति बन गई हैं। बता दें कि बीते मंगलवार को देहरादून में चारों संभाग के संभागीय परिवहन अधिकारियों की बैठक के दौरान रोडवेज व निजी बसों के किराए में 30% तक की बढ़ोतरी करने पर सहमति बनी हैं। यानी कि प्रति यात्री प्रति किलोमीटर 45 पैसे से 50 पैसे तक किराया महंगा हो जाएगा। वर्तमान में निजी बसों में प्रति यात्री प्रति किलोमीटर के हिसाब से डेढ़ रुपया किराया लिया जाता है जो किया बढ़कर ₹2 होने वाला है वहीं रोडवेज बसों में 1.80 रुपए प्रति किलोमीटर प्रति यात्री के अनुसार किराया लिया जाता है जो कि अब ढाई रुपया हो जाएगा। संचालकों द्वारा बढ़ते किराए को लेकर डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का हवाला दिया गया।कहा गया है कि पेट्रोल और डीजल के बढ़ने के साथ-साथ उपकरणों की कीमत भी बढ़ गई है।

