
उत्तराखंड राज्य में आज से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त हो जाएगा। बता दें कि शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। 1 फरवरी को मैदान से लेकर पहाड़ो तक बारिश और बर्फबारी हुई है और आज शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा इसके बाद 3 फरवरी की रात को एक बार फिर से मौसम बदलने की उम्मीद जताई जा रही है और चार तथा 5 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
प्रदेश में 5 फरवरी के बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना है। चमोली में दो दिन से हो रही बर्फबारी के कारण 50 से अधिक गांव बर्फ के आगोश में समा गए हैं इन गांवो में खेत खलियान से लेकर आम रास्ते भी बर्फ से ढक चुके हैं और बर्फबारी के चलते राज्य के कई मार्ग बंद हो चुके हैं। हालांकि इस दौरान पर्यटन कारोबार को काफी राहत मिली है मगर रास्ते ब्लॉक होने के कारण जरूरत का सामान भी नहीं पहुंच पा रहा है। राज्य में आज शुक्रवार के दिन मौसम साफ रहने की संभावना है इसके बाद 3 फरवरी की रात से फिर मौसम बदलेगा।
