
उत्तराखंड राज्य में बीते 11 अक्टूबर को बुधवार की दोपहर गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट बंद हो चुके हैं। यह कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं और मौके पर 3000 श्रद्धालु अंतिम अरदास में भी शामिल हुए।पहली बार ननकाना साहिब से आए 29 श्रद्धालु भी कपाट बंदी के साक्षी बने ।बता दे कि इस वर्ष 2023 में गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के कपाट 20 मई को खोले थे और मंगलवार की रात्रि को हल्की बर्फबारी होने के बाद बुधवार की सुबह हेमकुंड साहिब में मौसम खुला हुआ था।हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा घनघरिया से हेमकुंड साहिब पहुंचे और उसके बाद कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हुई।इस वर्ष की अंतिम अरदास 12:30 बजे पड़ी गई और दोपहर 1:00 बजे हुकमनामा लेकर 1:30 बजे कपाट बंद कर दिए गए।

