
उत्तराखंड राज्य में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट आज मंगलवार को शुभ मुहूर्त पर बंद हो चुके हैं। बता दे कि विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के पर्व पर मंगलवार दोपहर 11:45 में शीतकाल के लिए पूरे विधि- विधान से बंद हो चुके हैं और जयकारों के साथ मां गंगा की डोली मुखवा के लिए रवाना भी हो गई।
केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के पर्व पर यानी कि 15 नवंबर को बंद होंगे और शीतकाल के लिए भगवान बद्री विशाल के कपाट 18 नवंबर को बंद कर दिए जाएंगे। इस बार उत्तराखंड राज्य में तीर्थ यात्रियों ने नया रिकॉर्ड कायम किया है तथा बीते 13 नवंबर तक चारों धामों में 55.89 तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए हैं। इस बार तीर्थ यात्रियों का सैलाब गंगोत्री धाम में भी उमड़ा। 2022 में गंगोत्री धाम में 6 लाख 24 हजार 451 तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए थे। मंगलवार यानी कि आज मां गंगा का सुबह 10:00 बजे मुकुट उतारा गया जिसके बाद श्रद्धालुओं ने निर्वाण के दर्शन किए। वेद मंत्रों के साथ मां गंगा की मूर्ति का महा अभिषेक किया गया और श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन कर जयकारे भी लगाए।
