
उत्तराखंड राज्य में आज 9 मार्च को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैण में मुख्यमंत्री द्वारा बजट पेश किया गया। आज से बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है और पहली बार राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन में बजट पेश किया गया यह पहला मौका था जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में वित्त मंत्री के रूप में अपनी सरकार का बजट पेश किया उन्होंने 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया है और इस बार 10 फीसदी से अधिक बजट में बढ़ोतरी की है और बजट सत्र में इस बार गरीब, युवा, किसान और महिला सशक्तिकरण पर फोकस किया गया है। जेंडर बजट में भी बढ़ोतरी करते हुए इसे बढ़ाकर 19692. 02 करोड़ रुपए किया गया है तथा कुंभ मेले के लिए भारत सरकार से अवस्थापना अनुदान के लिए 1027 करोड़ विकसित भारत रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन के लिए समग्र रूप से 705.25 करोड़, निर्भया फंड के लिए 112.02 करोड़, पर्यटन विकास के लिए अवस्थापना निर्माण हेतु 25 करोड़ का बजट पेश किया गया है इसके अलावा आपदा सखी ,हाउस आफ हिमालयाज, उत्तराखंड एवं भारत दर्शन, साइबर सिक्योरिटी, महक क्रांति, नशा मुक्ति केंद्र, पुस्तकालय निर्माण आदि के लिए भी बजट में प्रावधान किए गए हैं।

