
उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 132 वां एपिसोड सुना और इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों व नागरिकों के साथ कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के इंदिरा नगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को सुना और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यह प्रारंभ किया गया एक अद्वितीय जनसंवाद हैं जो विश्व के किसी भी राष्ट्र अध्यक्ष द्वारा संचालित सबसे लंबे समय तक चलने वाले प्रेरणादायी कार्यक्रमों में से एक है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने लगभग प्रत्येक कार्यक्रम में उत्तराखंड का विशेष रूप से स्मरण करते है और मन की बात के कई एपिसोड में राज्य की शीतकालीन यात्रा ,प्राकृतिक सौंदर्य तथा सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख भी किया गया है।

