Uttarakhand- राज्य में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती

भारत रत्न से सम्मानित और भारत के संविधान रचियता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर आज दिनांक 14 अप्रैल 2022 को उत्तराखंड के कई इलाकों में धूमधाम से उनकी जयंती मनाई गई। इसी दौर में ऋषिकेश में भी महापौर ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। महापौर का कहना था कि बाबासाहेब ने सिर्फ समाज के पिछड़े वर्गों के लिए ही नहीं बल्कि महिलाओं के लिए भी काफी कार्य किए। और इस अवसर पर नगर निगम महापौर अनीता ममगाई ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद कर अंबेडकर चौक पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को भारत के संविधान का जनक भी कहा जाता है तथा वह राष्ट्र के एक सच्चे नायक थे जो महिलाओं और शोषित वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए हमेशा लड़ते रहे। तथा उन्होंने पूरा जीवन देश के शोषित वर्गों और महिलाओं के लिए कार्य करते हुए ही बिताया।यहां तक कि महिलाओं के अधिकारों के लिए ही कोर्ट बिल के सवाल पर उन्होंने कानून मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। और ऐसे महान पुरुष की जयंती के अवसर पर उत्तराखंड में ना सिर्फ ऋषिकेश बल्कि अलग-अलग क्षेत्रों में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद किया गया।