Uttarakhand- टेंपो के किराए में हुई बढ़ोतरी…… जानिए कितना बढ़ा किराया

उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी में कालाढूंगी रोड पर भोलानाथ गार्डन में बने टेंपो स्टैंड से चलने वाले टेंपो के किराए में बढ़ोतरी कर दी गई है। बता दें कि यह बढ़ोतरी ₹2 से ₹5 तक की गई है। टेंपो के किराए में होने वाली बढ़ोतरी को लेकर ऑटो चालक मालिक कल्याण समिति की बैठक हुई थी जिसमें इस निर्णय को मंजूरी दी गई कि टेंपो के किराए में ₹2 से ₹5 तक का किराया बढ़ाया जाए। समिति का कहना है कि काफी समय हो गया है किराया दरों में संशोधन नहीं किया गया है मगर अब हल्द्वानी में अलग-अलग स्टैंड से टेंपो का संचालन किया जाता है और फिलहाल किराया केवल कालाढूंगी रोड में चलने वाले टेंपो पर ही बढ़ा है और इस रोड पर टेंपो से सवारी करने वाले सवारियों को नई दर के अनुसार ही किराया देना होगा।