
उत्तराखंड राज्य के देहरादून से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया , किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ यह किया गया इस मामले में पीड़िता की मां ने शिकायत देते हुए कहा है कि वह लोगों के कपड़े धोकर अपना भरण पोषण करती है तथा उसने 12 मार्च की शाम को अपनी बेटी को लोगों के कपड़े देने भेजा था और आरोपी ने उसे फोन कर हरिद्वार बाईपास के पास बुलाया जिसके पास अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे जंगल ले गए तथा कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे दिया जिसके बाद किशोरी बेसुध हो गई और तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया इसके बाद सुबह ई- रिक्शा में बैठाकर उसे घर भेज दिया जब वह घर पहुंची तो रिक्शा से उतरते ही चक्कर खाकर गिर पड़ी और उसने अपनी मां को आपबीती बताई। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और अब आगे की जांच की जा रही है।

