
उत्तराखंड राज्य में 8 अगस्त को तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से चयनित महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए राज्य स्तरीय समिति अंतिम चयन करेगी और चयनित महिलाओं को सम्मान दिया जाएगा। विभिन्न जिलों से इस सम्मान के लिए आवेदन भी मिल चुके हैं।
महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग को जिला स्तरीय आवेदन प्राप्त हो चुके हैं तथा अंतिम रूप से राज्य स्तरीय गठित समिति द्वारा महिलाओं को चयनित किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के अनुसार इस पुरस्कार से राज्य सरकार महिलाओं को सम्मानित कर रही हैं और इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई रखी गई थी और समिति को चयन में पारदर्शिता बरतने के निर्देश भी उनके द्वारा दिए गए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को यह सम्मान दिया जाएगा और हर जिले से तीन-तीन आवेदन तीलू रोतेली पुरस्कार के लिए आए हैं और आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए 15 आवेदन पौड़ी गढ़वाल, सात अल्मोड़ा, 6 देहरादून और नौ हरिद्वार तथा अन्य जिलों से भी आए हैं।

