Uttarakhand- “हर घर तिरंगा” पर दिए गए बयान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ सौपी तहरीर

देहरादून। कुछ दिनों पहले उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बयान दिया गया था जिसके विरोध में अधिवक्ता देवेंद्र राणा की ओर से धारा पुलिस में तहरीर दी गई हैं। दरअसल बात यह है कि कुछ दिनों पहले हर घर तिरंगा अभियान पर अपना बयान देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना था कि जिस घर में तिरंगा नहीं लगा होगा उस घर को लोग विश्वास की नजर से नहीं देख पाएंगे। उनके इसी बयान को लेकर राज्य के अलग-अलग जगहों पर विरोध चल रहे हैं। इसी मामले को लेकर अधिवक्ता देवेंद्र सिंह राणा द्वारा पुलिस ने तहरीर सौंप कार्यवाही की मांग की गई है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा था कि जो भी तिरंगा नहीं लगाएगा उसे समाज द्वारा विश्वास की नजरों से नहीं देखा जाएगा और हर घर में तिरंगा दिखाई देना चाहिए।हालांकि इस मामले में बीते शुक्रवार को उनके द्वारा स्पष्टीकरण देते हुए कहा गया था कि उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से यह बात कही थी और अपील करी थी कि वह अपने घर के सबसे छोटे सदस्य से तिरंगा लगवाए और फोटो खींचकर भेजें। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान तिरंगा लगाना स्वाभाविक है और इसमें किसी को क्या परेशानी हो सकती हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी सभी देशवासियों से अपील की गई थी कि हर घर तिरंगा लगाया जाए। मगर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा दिए गए बयान पर लोग काफी आक्रोशित हैं और इस बयान का विरोध कर रहे हैं।