Uttarakhand:- राज्य में बनेगा स्वामी विवेकानंद कॉरिडोर….. मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड राज्य में स्वामी विवेकानंद कॉरिडोर बनाने की घोषणा की गई है। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उन्होंने युवाओं को सम्मानित किया और स्वामी विवेकानंद कॉरिडोर बनाने की घोषणा की। युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले महिला और युवक मंगल दलों को सम्मानित किया इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने उत्तराखंड की पावन भूमि पर तपस्या करते हुए ज्ञान प्राप्त किया था और उन्ही स्थलों को चिन्हित कर राज्य में स्वामी विवेकानंद कॉरिडोर बनाया जाएगा। स्वामी विवेकानंद ने संपूर्ण विश्व को भारत की सनातन संस्कृति, अध्यात्म और दर्शन से परिचित कराया था और देश का सम्मान बढ़ाया था।