
उत्तराखंड राज्य के सरकारी स्कूलों में लगातार छात्र संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है ऐसे में घटती छात्र संख्या को देखते हुए समिति का गठन किया गया है जो कि एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक गुलदीप गैरोला की अध्यक्षता में गठित समिति एक सप्ताह के भीतर शिक्षा महानिदेशालय को अपनी रिपोर्ट सौपेगी। इस संबंध में शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने आदेश जारी किया है। शिक्षा महानिदेशक की ओर से जारी आदेश के अनुसार सात सदस्यीय समिति में रुद्रप्रयाग के मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र कुमार बिष्ट, प्रारंभिक शिक्षा की उपनिदेशक कमला बड़वाल, माध्यमिक शिक्षा के उपनिदेशक जेपी काला आदि शामिल है।

