Uttarakhand:- रिश्वत लेते हुए सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के देहरादून में सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई द्वारा इस मामले में कार्यवाही की गई है। देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस के सीनियर ऑफिसर संजय कुमार ने रिटर्न तैयार करने और जमा करने के बदले ₹5000 रिश्वत मांगी थी जिसे सीबीआई ने रंगे हाथों की रफ्तार किया है। शिकायतकर्ता एक टेक्स एडवोकेट ने शिकायत में बताया कि वह अपने क्लाइंट की कंपनी के टैक्स से जुड़े काम देखते हैं और उनके क्लाइंट की कंपनी बीएस इंडस्ट्रीज को एनुअल सर्वे आफ इंडस्ट्री की वार्षिक रिटर्न दाखिल करनी थी जो कि सांख्यिकी विभाग के माध्यम से होता है इस कार्य को करने के लिए सीनियर ऑफिसर संजय कुमार ने ₹5000 की रिश्वत मांगी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने गोपनीय जांच की और रंगे हाथों आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply