
उत्तराखंड राज्य हर क्षेत्र में काफी आगे है यहां पर इतिहासकार और पुरातत्वविदों की भी कमी नहीं है। बता दें कि शिक्षा और साहित्य में राज्य के साहित्यकारों का बहुत बड़ा योगदान है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार और पुरातत्व विद डॉक्टर यशवंत सिंह कठोच द्वारा इतिहास और पुरातत्व से संबंधित 12 पुस्तक लिखी गई है।
बता दे कि उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में काफी उल्लेखनीय योगदान दिया है जिसके लिए उनका नाम पद्मश्री पुरस्कार हेतु चयनित हुआ है। 89 वर्ष की आयु में भी वह लेखन और अध्ययन में जुटे हुए हैं तथा नई चीजों को जानने और समाज तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। डॉक्टर यशवंत सिंह मूल रूप से पौड़ी के रहने वाले हैं। बता दें कि बीते गुरुवार को पद्म सम्मान की घोषणा हो चुकी है। डॉक्टर यशवंत सिंह द्वारा बताया गया की प्रार्थना तक के बाद उन्होंने अध्ययन शुरू किया और वर्ष 1995 में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मासो से प्रधानाचार्य के रूप में वहां सेवानिवृत्ति भी हुए।
