Uttarakhand- राज्य को यूएई से मिले 15475 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य को अलग-अलग देशों से निवेशक मिल रहे हैं।बता दें कि ब्रिटेन के बाद अब रोड शो में यूएई से भी राज्य को 15475 करोड रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। निवेशकों के लिए इज ऑफ डूइंग बिजनेस कर रेड कार्पेट बिछाकर तैयार उत्तराखंड को निवेशकों की ओर से सकारात्मक रूख मिल रहा है। पहले ब्रिटेन और अन्य देशों में रोड शो कराया गया जिसके बाद यूएई के रोड शो से भी करोड़ों रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वहां से लौटकर बताया कि दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए अब तक कुल 54550 करोड रुपए के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं जिन्हें धरातल पर उतारने की चुनौती है। बता दें कि ग्लोबल समिट के लिए राज्य सरकार अलग-अलग देश और शहरों में रोड शो कर निवेशकों को आमंत्रित कर रही है। अबू धाबी और दुबई में रोड शो कर लौटे सीएम धामी ने दिल्ली में कहा कि विदेश के निवेशक उत्तराखंड में निवेश के लिए आकर्षित है और वह निवेशक सम्मेलन में भी हिस्सा ले सकते हैं। पर्यटन, दवा, खाद्य, हेल्थ एंड वैलनेस और शिक्षा जैसे क्षेत्र में उद्यमियों ने निवेश की इच्छा जताई है।