Uttarakhand:- प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिए निर्देश….. यूसीसी और भू – कानून की खूबियां जनता तक पहुंचाएगी भाजपा

उत्तराखंड राज्य में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता कानून और भू कानून की खूबियों को भाजपा जनता तक पहुंचाएंगी। प्रदेश पार्टी मुख्यालय से वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने यह बातें कही। इस दौरान बैठक में पार्टी विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, प्रभारी, सह प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे। बैठक में संगठन पर्व कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से समान नागरिक संहिता कानून और भू कानून को लोगों तक पहुंचाने का आवाहन किया।