Uttarakhand -: राष्ट्रीय खेलों में चमकेंगे राज्य ओलंपिक के सितारे, इनको मिलेगी सीधी एंट्री

उत्तराखंड में अगले साल राष्ट्रीय खेलों से पहले राज्य ओलंपिक होंगे| जिसमें सीनियर वर्ग के लिए ओपन प्रतियोगिता होगी| जिसमें दम दिखाने वालों को राष्ट्रीय खेलों में सीधी एंट्री मिलेगी| चाहे वे किसी संगठन से संबद्धता रखते हो या नहीं|


विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा के मुताबिक, नियम तो यह है कि फेडरेशन के माध्यम से खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा| यदि कोई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करता है तो उसे राष्ट्रीय खेलों में सीधे प्रवेश मिलेगा| राष्ट्रीय खेलों से पहले होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी की जा रही है, जो चैंपियन है उन्हें मौका मिलेगा| साथ ही इसके लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा| विभिन्न प्रतियोगिताओं में जो पहले, दूसरे तथा तीसरे तथा चौथे स्थान पर रहे है, उनमें से भी खिलाड़ियों को चयनित करके उन्हें खेलने का अवसर मिलेगा|


बता दें, उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहा है| जिसे देखते हुए बेहतर खेलने वाला राज्य का कोई भी खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेगा| ओलंपिक खेल जनवरी और फरवरी में होने हैं| देहरादून सहित विभिन्न जिलों में सुविधा के अनुसार इन खेलों का आयोजन किया जाएगा| इसी के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा| इसके बाद 25 से 30 दिन के बाद 4 से 5 चरणों में कैंप लगेंगे|


इस संबंध में खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जल्द शुरू होगी| खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के जरूरत पड़ने पर राज्य के बाहर के राज्य से जुड़े कोच भी मंगाए जाएंगे|