Uttarakhand:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आपदा प्रबंधन सचिव से ली गई राज्य की जानकारी…… अतिवृष्टि के दौरान एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को अलर्ट मोड पर रहने के लिए निर्देश

उत्तराखंड राज्य में बुधवार की शाम को भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आपदा सचिव से फोन पर अतिवृष्टि की जानकारी ली गई। मौसम ने राज्य के सभी जिलों में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है और तीन जिलों में तो रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा अपील की गई है कि लोग तभी घरों से बाहर निकले जब काफी जरूरी काम हो।

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश को लेकर सचिव आपदा प्रबंधन से फोन पर वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी लिए गई और उन्होंने निर्देश दिए हैं कि एसडीआरएफ तथा एनडीआरएफ को अलर्ट मोड पर रखा जाए। केदारनाथ यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है और आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद कर रहे हैं। राज्य के चार जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।