Uttarakhand:- राज्य की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केदारनाथ पहुंचकर अधिकारियों से पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की ली जानकारी

उत्तराखंड राज्य में जल्द ही चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही हैं और ऐसे में राज्य की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी पुनर्निर्माण तथा विकास कार्य का जायजा लेने के लिए केदारनाथ पहुंची। उन्होंने अधिकारियों से वर्तमान समय में गतिमान पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी ली। गुरुवार को वह केदारनाथ पहुंची और उन्होंने सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि 10 मई से केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्रा शुरू हो जाएगी ऐसे में उससे पहले ही सभी कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं तथा श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने जिलाधिकारी एवं लोनवि के अधिकारियों से कार्यों की जानकारी ली तथा डेडलाइन से पहले सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।