
नैनीताल| राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) 31 अक्टूबर को हल्द्वानी के गोलापुर स्टेडियम से खेलों की शुरुआत करेंगे| खेल महाकुंभ में राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के रूप में एक लाख रुपये मिलेंगे|
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य के अनुसार, राज्यभर में इसमें साढ़े चार लाख खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे| न्याय पंचायत स्तर पर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को पहली बार नगद धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा|
खेल मंत्री ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि, 96 विकासखंडो, 662 न्याय पंचायत और सभी जिलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी|
बता दें, खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों को न्याय पंचायत स्तर पर 3 करोड़ 27 लाख रुपये से अधिक की धनराशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी| ब्लॉक स्तर पर 2 करोड़ 64 लाख रुपये से अधिक जिला इस पर एक करोड़ 46 लाख से व राज्य स्तर पर 23 लाख से अधिक की धनराशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी|
खेल मंत्री के मुताबिक, विजेता प्रतिभागियों को 7 करोड़ 62 लाख रुपए से अधिक के पुरस्कार दिए जाएंगे| कहां की साल 31 अक्टूबर से 30 दिसंबर 2023 तक होने वाले खेल महाकुंभ में विजेता खिलाड़ियों को दी जाने वाली पुरस्कार की धनराशि बढ़ाई गई है| न्याय पंचायत स्तर पर पहले स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को 300 रुपये, दूसरे पर 200 और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 150 दिए जाएंगे, जबकि ब्लॉक स्तर पर पहले स्थान पर 300 से बढ़कर 500 दूसरे स्थान पर 200 से बढ़कर 400 और तीसरे स्थान पर 150 से बढ़कर 300 रुपये की राशि दी जाएगी|
जिला और राज्य स्तर पर भी पुरस्कार की राशि को बढ़ाया गया है|

