
उत्तराखंड राज्य के देहरादून एयरपोर्ट में स्पाइसजेट विमानन कंपनी ने अपनी हवाई सेवा स्थगित कर दी है। बता दें कि कंपनी द्वारा हवाई सेवा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है और उत्तराखंड राज्य में देहरादून से वर्तमान समय में एयरलाइंस के दो फ्लाइट संचालित हो रही थी मगर यात्रा सीजन धीमा होने तथा सर्दियों के कारण स्पाइसजेट एयरलाइंस ने इन दो फ्लाइट को भी अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा द्वारा बताया गया कि इन दिनों देहरादून एयरपोर्ट में हवाई सेवाओं में भारी कमी आई है। गर्मियों के सीजन में एयरपोर्ट से 32 से 35 हवाई सेवाएं संचालित होती थी मगर वर्तमान समय में सर्दियों के कारण केवल 19 हवाई सेवाएं संचालित हो पा रही है। जिसमें इंडिगो की 12 और एलाइंस एयर की चार, विस्तारा की दो, गो फर्स्ट एयरलाइंस की एक फ्लाइट संचालित हो रही है।बता दें कि देहरादून से गर्मियों में स्पाइसजेट की पांच फ्लाइट संचालित होती थी मगर सर्दियों के सीजन को देखते हुए इन्हें दो कर दिया गया था लेकिन अब स्पाइसजेट कंपनी ने निर्णय लिया गया है कि वह इन दोनों फ्लाइट को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर देंगे। इसके अलावा सर्दियों के मौसम को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस और गो फर्स्ट एयरलाइंस ने भी अपनी हवाई सेवाओं के समय में बदलाव किया है।

