Uttarakhand- कहीं धूप तो कहीं बादलों से घिरा है आसमान……. जानिए उत्तराखंड में मौसम का हाल

उत्तराखंड राज्य में इन दोनों धूप और बारिश की आंख मिचौली चल रही है। मानसून की शुरुआत के बाद राज्य में भारी बारिश का दौर बरकरार रहा है जिससे पहाड़ दरक रहे हैं और गांव भी भूस्खलन की चपेट में आ रहे हैं। सड़क टूटने के कारण सैकड़ो मार्ग बंद है और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में लगातार पहाड़ियों से पत्थर बरस रहे हैं। अगर मौसम की बात करें तो राज्य में आज मौसम साफ रहेगा हालांकि कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं दूसरी तरफ यात्रा पर नजर डाले तो आने वाले महीने में केदारनाथ यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश से गौरीकुंड हाईवे व केदारनाथ पैदल मार्ग का हाल बेहद ही खराब है जिससे श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फिलहाल प्रशासन हाईवे तथा पैदल मार्ग दुरुस्त करने में जुटा हुआ है।

Advertisements

बता दें कि अब तक केदारनाथ धाम में 12 लाख से अधिक यात्री पहुंच चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में बारिश ने पर्यटन व्यवसाय पर भी पानी फेर दिया है। अतिवृष्टि और आपदा के चलते जुलाई तथा अगस्त के महीने में उत्तराखंड काफी कम मात्रा में सैलानी पहुंचे वही मसूरी, चकराता जैसे स्थलों पर भी सन्नाटा रहा और बारिश ने पर्यटन व्यवसाय पर भी पानी फेर दिया।

Recent Posts