Uttarakhand:- माइनस तापमान में भी जवानों ने नहीं मानी हार…… तीर्थ यात्रियों के लिए कर रहे हैं रास्ता साफ

उत्तराखंड राज्य में जल्द ही चार धाम यात्रा शुरू होने वाली है और ऐसे में हेमकुंड साहिब के कपाट भी जल्द ही तीर्थ यात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे और यहां पर यात्रा मार्ग में काफी बर्फ जमी हुई है व विषम परिस्थितियों में भी जवान बर्फ हटाने के काम में जुटे हुए हैं।

मौसम बदलने पर बर्फबारी होने से तापमान माइनस पहुंच चुका है लेकिन इसके बावजूद जवान अपने काम पर डटे हुए हैं। बीते 23 अप्रैल को 35 जवान तथा गुरुद्वारे के सेवादारों ने यह काम शुरू किया था और शनिवार को मौसम खराब होने पर बर्फबारी शुरू हो गई जिससे वहां का तापमान- 0 डिग्री पहुंच गया मगर फिर भी भारी ठंड के बावजूद जवान अपने काम में डटे हुए हैं। जवानों ने यात्रियों के लिए काफी हद तक रास्ता भी बना दिया है और अब आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम जारी है।