Uttarakhand:- सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर करेंगे राष्ट्रीय खेलों का प्रचार….. मंत्री की पहल पर हुए राजी

खेल मंत्री रेखा आर्य की पहल पर उत्तराखंड राज्य में राष्ट्रीय खेलों के प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर राजी हो गए हैं। प्रदेश भर के सोशल मीडिया क्रिएटर और इनफ्लुएंसर राष्ट्रीय खेलों को स्पेशल कवरेज देने के लिए तैयार हो गए हैं और राष्ट्रीय खेलों के प्रचार प्रसार में वह जुड़ेंगे। बीते शनिवार को खेल सचिवालय में प्रदेश के चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को बुलाया गया, खेल मंत्री ने कहा कि खेलों की औपचारिक कवरेज के अलावा सभी अपने-अपने ब्लॉग, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए भी कंटेंट तैयार करेंगे और खेल के अलावा उत्तराखंड राज्य के पर्यटक स्थलों, धार्मिक स्थलों, संस्कृति, खानपान आदि को भी अपने कंटेंट में रखने के लिए कहा है ताकि दुनिया भर में देवभूमि की सभी विशेषताएं और जानकारी पहुंच सके।