Uttarakhand:- केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बिछी बर्फ की चादर…….बढ़ी ठंड

उत्तराखंड राज्य में केदारनाथ, बद्रीनाथ, और गंगोत्री में मौसम बदलने के कारण बर्फबारी हुई और केदारनाथ तथा अन्य पर्वतीय इलाकों में बुधवार देर शाम से मौसम बदलने लगा था। गंगोत्री धाम समेत गौमुख ट्रैक पर भी बर्फबारी हुई और वही चमोली जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिली।

बता दे कि तेज हवाएं चलने के कारण मौसम काफी ठंडा हो गया है। इसके साथ ही बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिली। बर्फबारी के चलते बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के कार्य भी प्रभावित रहे हैं। इसके अलावा जोशीमठ, गोपेश्वर,पोखरी में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है।