Uttarakhand:- वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार हुई सरोवर नगरी…… बढ़ी चहल-पहल

उत्तराखंड राज्य की सरोवर नगरी नैनीताल में वीकेंड पर पर्यटकों के आने से काफी चहल-पहल बढ़ गई है। बता दें कि वीकेंड पर सैलानियों की आमद में काफी इजाफा हुआ है और सुहाने मौसम के साथ सैलानियों ने नगर के पर्यटन स्थलों का भी लुफ्त उठाया।

शुक्रवार शाम से सैलानियों का यहां पहुंचना शुरू हो गया था जो कि बीते शनिवार की देर शाम तक जारी रहा। इसी बीच नगर के पर्यटन स्थलों में पूरे दिन सैलानियों की आवाजाही लगी रही। पर्यटन स्थल स्नोव्यू, केव गार्डन, हिमालय दर्शन ,चिड़ियाघर आदि क्षेत्रो में काफी अधिक संख्या में सैलानी पहुंचे और नौकायान के लिए भी पर्यटकों का ताता लगा रहा। मौसम भी काफी सुहाना था और शाम को पाला गिरने से ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई जिसके बाद लोगों को ऊनी कपड़ों का सहारा लेना पड़ा हालांकि इस बीच पर्यटन व्यवसाय को काफी अधिक लाभ मिला है। जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में नैनीताल शहर में सूखी ठंड बनी रहेगी और नगर का अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।