
भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर इन दिनों कुमाऊं का भ्रमण करने के लिए उत्तराखंड पहुंचे है। बता दें कि वह बीते बृहस्पतिवार को कुमाऊं भ्रमण पर पहुंचे तथा दिन में वह पंतनगर में कार्यक्रम में शामिल हुए और रात को विश्राम करने रामनगर के ढीकुली चले गए। कॉर्बेट में उन्होंने बाघ को देखने के बाद आज वह कैंची धाम दर्शन के लिए पहुंचेंगे।
भारत रत्न सचिन तेंदुलकर जो कि मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर है वह कुमाऊं भ्रमण पर बीते बृहस्पतिवार को पहुंचे। बता दे कि वह एक बैटरी कंपनी के एमडी तथा सीईओ प्रीति बजाज ,अतुल पिल्लई ,मालविका शर्मा के साथ दिल्ली से पंतनगर पहुंचे और यहां उन्होंने एक सोलर पैनल फैक्ट्री का उद्घाटन किया। सचिन इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर है और इस दौरान कंपनी में एक्सपीरियंस सेंटर और एक्सपीरियंस ऑन व्हील्स बस को भी लॉन्च किया गया। आज सचिन कैंची धाम के दर्शन भी कर सकते हैं हालांकि अभी तक उनका आधिकारिक कार्यक्रम सामने नहीं आया है।

