Uttarakhand:-कावड़ यात्रा के दौरान हुआ बवाल….. पथराव के दौरान चौकी प्रभारी घायल

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार में बाहरी राज्यों से कावड़िया जल लेने के लिए पहुंच रहे हैं और बीते 1 अगस्त को कावड़ मेले का आखिरी दिन था। हरिद्वार से बड़ी संख्या में डाक कावड़िए अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे थे। देर रात कुछ बाइक सवारो की गाड़ी हटाने को लेकर हरिद्वार में बवाल हो गया इस दौरान पुलिस पर हमला हुआ और पथराव के दौरान पुलिसकर्मी घायल हो गए।

चौकी प्रभारी अशोक रावत को गंभीर चोट आई है और उन्हें अस्पताल भी भेजा गया। हरिद्वार में कांवड़ियों की भारी भीड़ और वाहनों का दबाव लगातार बना हुआ है तथा डाक कांवड़ियों की गाड़ी हटाने को लेकर बीते 1 अगस्त को काफी नोकझोक हो गई और इस दौरान चौकी प्रभारी घायल हो गए। एसएसपी परमेंद्र डोभाल का कहना है कि जो भी उपद्रवी यात्रा के बहाने शामिल हुए हैं उन्हें चिन्हित कर कार्यवाही की जाएगी माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को कड़ा दंड दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को कावड़ मेंले का आखिरी दिन था और आज शुक्रवार को शिवालयों में जलाभिषेक भी किया जाएगा। पूरे कावड़ मेले के दौरान 4.4 करोड़ कावड़ यात्री हरिद्वार पहुंचे।