
उत्तराखंड राज्य से जो भी बस लंबी दूरी की यात्रा तय करती है उनका हर ढाबे पर रुकना बंद हो जाएगा। बता दे कि यात्रियों के खान-पान और प्रसाधन की सुविधा के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने विभिन्न मार्गों पर ढाबों का अनुबंध किया है। बता दे कि कुछ दिनों पहले ऐसे प्रकरण सामने आए थे जब अनुबंधित ढाबों पर यात्रियों से लूट की शिकायत मिली थी और इस मामले में जांच के निर्देश देकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक ढाबे का अनुबंध भी खत्म कराया था इसके साथ ही ऐसे मामले भी सामने आए जब चालक और परिचालक अपनी मर्जी से बसों को ढाबों पर रोक रहे थे जिसके लिए बीते गुरुवार को निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने नए अनुबंध की सूचना जारी कर बसों का ठहराव करने के सख्ती से आदेश दिए हैं। परिचालकों को क्यूआर कोड स्कैन मशीन के जरिए ढाबे की रसीद लेने का आदेश भी दिया गया है। अब रोडवेज बस अपनी मर्जी से किसी भी ढाबे पर नहीं रुक पाएगी।
