Uttarakhand -: देर रात यहाँ हुआ सड़क हादसा, एक की मौत, एक घायल

श्रीनगर से देहरादून जा रही एक वाहन के तोताघाटी में खाई में गिरने की खबर सामने आई है| हादसे में एक की मौत हो गई जबकि चालक घायल है|


जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात्रि करीब 12:30 बजे वाहन श्रीनगर से देहरादून जा रहा था|


आपदा न्यूनीकरण विभाग टिहरी के अनुसार, दुर्घटना में वाहन हेल्पर दिनेश चौधरी निवासी विकासनगर देहरादून उम्र 40 वर्ष की मौत पर ही मौत हो गई|

जबकि चालक एवं वाहन मालिक देव सिंह पुत्र मोहन निवासी बादाम वाला विकासनगर देहरादून घायल है| जिसे पुलिस व एसडीआरएफ की मदद से खाई से निकलवाकर एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश भिजवाया गया है|