
उत्तराखंड राज्य में स्थित नौगजा कल्याणपुर निवासी जनजाति की प्रसिद्ध प्रथम लोक गायिका रिंकू राणा की एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है। रिंकू राणा को ईटों से लदे ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया, इस हादसे में उनकी मौत हो गई है। रिंकू राणा पत्नी महेश राणा होली खेलने स्कूटी से अपने मायके गांव बिचपुरी खैरना गई थी और दोपहर करीब 12:30 बजे वह सड़क किनारे स्कूटी खड़ी करके किसी से बात कर रही थी इस दौरान उनके साथ उनकी भतीजी जिया राणा भी थी तभी तेज गति से आ रहे ईटो से ओवरलोड हुआ ट्रैक्टर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी इसके बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया और आसपास के लोगों ने रिंकू राणा को उप जिला अस्पताल सितारगंज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

