
उत्तराखंड राज्य में बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट कल दिनांक 30 अप्रैल 2024 को मंगलवार के दिन जारी होने जा रहा है।
बता दे कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद का परीक्षाफल 30 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा और इसी दिन अंक सुधार द्वितीय का परीक्षाफल भी जारी होगा। उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस दौरान जारी किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के अनुसार रिजल्ट घोषित किए जाने को लेकर विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और उत्तराखंड बोर्ड कक्षा दसवीं तथा 12वीं के 2 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार भी अब खत्म हो जाएगा। इस दिन 11:30 बजे बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ अंक सुधार द्वितीय का रिजल्ट भी जारी होगा। Ubse.uk.gov.in पर लिंक के माध्यम से छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

