Uttarakhand- बद्रीनाथ के लिए अनिवार्य रूप से कराना होगा पंजीकरण…… जानिए कब से होगी शुरुआत

उत्तराखंड राज्य के प्रसिद्ध धाम बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि भी तय हो गई है। बता दें कि बद्रीनाथ धाम के लिए पंजीकरण कराना काफी अनिवार्य है और पंजीकरण मार्च के अंत तक शुरू हो सकते हैं।

प्रदेश सरकार ने चार धाम यात्रा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है और यात्रा में आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी पर्यटन विभाग कर रहा है और उसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण सिस्टम भी अपडेट किया जा चुका है। पर्यटन विभाग ने यात्रा व्यवस्थाओं के लिए गढ़वाल मंडल आयुक्त को 5 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है। इस राशि को केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में तीर्थ यात्रियों को बेहतर व्यवस्थाओं तथा सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा। बद्रीनाथ धाम के लिए पंजीकरण आगामी मार्च के अंत तक शुरू हो जाएंगे और वही केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि को तय होगी।