Uttarakhand:- चार धाम में नहीं बना सकेंगे रील और वीडियो….बद्री- केदार मंदिर परिसर के 70 मीटर दायरे में प्रतिबंधित हुआ मोबाइल फोन

उत्तराखंड राज्य में जल्द ही चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है ऐसे में चार धाम यात्रा को लेकर नियम बन रहे हैं और इस बार बद्रीनाथ या केदारनाथ मंदिर परिसर के 70 मीटर दायरे में मोबाइल फोन को प्रतिबंधित कर दिया गया है जिससे कि वहां पर लोग रील या वीडियो नहीं बना पाएंगे। यात्रा के दौरान मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालु मंदिर के नजदीक जाकर रील और वीडियो नहीं बना पाएंगे। धाम में पवित्रता और सुगम दर्शन व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन तथा मंदिर समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया है। बद्रीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के अनुसार धाम में व्यवस्थाओं को मंदिर समिति की ओर से प्रशासन से समन्वय कर बेहतर बनाया जाएगा और श्रद्धालुओ की आस्था का ध्यान रखते हुए ही यह निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply