उत्तराखंड -: मुख्यमंत्री के पीआरओ नंदन बिष्ट की फिर नियुक्ति, विपक्ष ने उठाए सवाल

देहरादून| मुख्यमंत्री के पीआरओ नंदन सिंह बिष्ट को दोबारा नियुक्ति दे दी गई है| जिनको बागेश्वर खनन प्रकरण में बर्खास्त किया गया था| सचिवालय प्रशासन ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं|


मामला बागेश्वर में खनन से जुड़े ट्रकों को छुड़ाने के लिए पुलिस को पत्र लिखने का था| जिस कारण बिष्ट को बर्खास्त किया गया था| लेकिन अब सचिव, सचिवालय प्रशासन विनोद सुमन की ओर से बिष्ट की दोबारा नियुक्ति करने के आदेश दिए गए हैं|


इस नियुक्ति पर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए सीएम को घेरा| उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और हरीश रावत के सलाहकार सुरेंद्र कुमार और गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी ने कहा कि, प्रकरण से सरकार का ‘खनन प्रेमी’ होना फिर से साबित हो गया है| जिस पीआरओ को अवैध खनन के लिए ट्रकों को छुड़ाने पर बर्खास्त किया गया था| उसको आचार संहिता से कुछ समय पूर्व गुपचुप तरीके से बहाल कर दिया गया है|