![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले के सेलाकुई में नहाते हुए एक महिला का वीडियो बना लिया गया जिसके बाद महिला को बार-बार ब्लैकमेल किया गया और सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया दुष्कर्म करने के बाद भी पीड़ित महिला से रुपयों की मांग की गई जिसके बाद महिला ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस ने 6 घंटे के अंदर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल यह मामला देहरादून के सेलाकुई से सामने आया है जहां पर एक महिला का वीडियो नहाते हुए बना लिया गया और आरोपी युवक उसे बार-बार धमकी देता था तथा महिला को ब्लैकमेल कर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया जब दुष्कर्म करके युवक का मन नहीं भरा तो उसने ब्लैकमेल कर महिला से पैसों की मांग की जिसके बाद यह सब सहते- सहते महिला थक गई थी और वह तुरंत पुलिस में चली गई जहां उसने इस मामले में तहरीर दी।
पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही की ओर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। महिला द्वारा तहरीर संतो विश्वास नामक लड़के के खिलाफ दी गई जिसने उसका न्यूड वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और जबरदस्ती शारीरिक संबंध भी बनाए और वीडियो डिलीट करने के लिए पीड़िता से 70 हजार रूपए मांगे। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक संतो विश्वास पुत्र नारायण विश्वास निवासी कॉलोनी सुभाष पल्ली बटाला थाना व जिला हावड़ा पश्चिम बंगाल है जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)