
उत्तराखंड राज्य के 18 उत्पादों को 1 दिन में जीआई टैग मिलने के बाद एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। बता दे कि रामनगर की लीची के साथ अब रामगढ़ के आडू को भी वैश्विक पहचान मिलेगी।
आडू को जीआई टैग मिलने से क्षेत्र के काश्तकार काफी खुश है और आडू बचने के लिए बागवान तथा व्यापारी को यूजर सर्टिफिकेट लेना होगा उसके बाद ही वह जीआई टैग लगाकर आडू बेच सकते हैं। बता दे कि वर्तमान समय में रामगढ़ ब्लॉक के हरतोला, बसगांव, भियाल, सुयालगढ़, ज्योतिया समेत कई अन्य क्षेत्रों में बंपर मात्रा में आडूओं का उत्पादन होता है और बाजार में अप्रैल से जुलाई के बीच उनकी डिमांड भी काफी अधिक मात्रा में रहती है। पिछले सीजन में हल्द्वानी मंडी में 17232 क्विंटल आडू पहुंचा था। मंडी व्यापारियों के मुताबिक इसकी डिमांड उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा ,राजस्थान ,पटना, गुजरात, मध्य प्रदेश में खूब है और अब जीआई टैग मिलने के बाद इस क्षेत्र तथा फल दोनों को वैश्विक पहचान मिलेगी एवं उत्पादन बढ़ाने के लिए फल उत्पादोंको को जागरुक भी किया जाएगा।

